HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, छात्र रोल नंबर के साथ रहें तैयार

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 19, 2023, 09:35 AM IST

HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को संपन्न हुई थी। उम्मीद है कि बोर्ड मई 2023 में एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

HBSE 10, 12 Board Result Date 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड (HBSE) के कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से बोर्ड के परिणाम देख सकेंगे। हरियाणा बोर्ड (Haryana Board 10th, 12th Result 2023) ने 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। माना जा रहा है कि रिजल्ट अगले महीने यानी मई में घोषित हो सकता है।

Haryana Board, ​HBSE, Board Results

HBSE 10, 12 Board Result Date: हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (Haryana Board 10th, 12th Result 2023) जारी होने के बाद देख सकेंगे। इसके अलावा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट आप डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,63,409 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड के परिणाम घोषित करने के साथ छात्रों के प्रदर्शन के बारे बोर्ड विस्तार से जानकारी देगा।

End of Feed