Haryana: टीजीटी शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, HTET और STET पास करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:43 PM IST

Haryana TGT Teacher Recruitment 2022: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के 7,471 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभ्यर्थी यहां 5 अक्टूबर 2022 से आवेदन कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एचएसएससी ने टीजीटी शिक्षक के पदों पर निकाली भर्ती।
  • 5 अक्टूबर 2022 से कर सकेंगे यहां आवेदन।
  • शिक्षक के कुल 7 हजार 471 पदों पर की जाएगी भर्ती।

Haryana TGT Teacher Recruitment 2022: हरियाणा सरकार में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के 7 हजार 471 पदों की (Haryana TGT Teacher Recruitment 2022) रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

HSSC TGT Recruitment 2022

एचएसएससी टीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती

बता दें बीते कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात की जानकारी दी थी। वहीं अब आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर पुष्टि कर दी है। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं।

End of Feed