Haryana TET 2025: 30 और 31 जुलाई को हरियाणा टीईटी परीक्षा, नकलविहीन एग्जाम के लिए फुलप्रूफ इंतजाम

Haryana TET 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबन्ध कर लिए गए हैं।

Haryana TET 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबन्ध कर लिए गए हैं। इस परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (गुरुवार) को प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 31 जुलाई को सांय 3:00 बजे से 5ऑब्जर्वर:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी।

Haryana TET Exam 2025 Date and Time

Haryana TET Exam 2025 Date and Time

HTET 2025: सुरक्षा के लिए AI का होगा इस्तेमाल

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से फ्रिस्किंग होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों के पास किसी प्रकार के अवैध सामग्री न हो। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सैन्टर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुलिस द्वारा पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

End of Feed