HTET 2023 DATE: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें HTET का पूरा टाइम टेबल

Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2023 DATE: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) दो और तीन दिसंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है।

Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2023 DATE: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा HTET की तारीख घोषित कर दी गई है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने तय किया है कि दो और तीन दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वी पी यादव ने दी है।हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वी पी यादव ने बताया कि सरकार बोर्ड को परीक्षा कराने की अनुमति देती है और सरकार से अनुमति मिलने के बाद परीक्षाओं की तारीख तय की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षाएं 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को होगी। वहीं तीन दिसंबर को सुबह लेवल दो की और शाम को लेवल एक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Haryana Teacher Eligibility Test HTET

Haryana Teacher Eligibility Test HTET

जानकारी के अनुसार इस पात्रता परीक्षा में 2021 में एक लाख 87 हजार आवेदक थे, वहीं 2022 में तीन लाख पांच हजार 718 लोगों ने आवेदन किया था। इस बार आवेदकों की संख्या अधिक हो सकती है। बोर्ड के चेयरमैन ने आगे बताया कि परीक्षा के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं शनिवार और रविवार को हो रही हैं, ऐसे में परीक्षा में बैठने वालों की संख्या अधिक होने वाली है।

End of Feed