Haryana School Closed today in Gurugram, Sirsa, Panchkula: गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें हरियाणा में आज कहां कहां स्कूल बंद।
भारी बारिश की वजह से हरियाणा के कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
गुरुग्राम पर स्कूल बंद रखने का आदेश
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है, साथ ही स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कंपनियों से भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
पंचकूला में स्कूल बंद
पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।
कहां कहां बंद हैं स्कूल
गुरुग्रा्र, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
