Haryana NEET UG Round 3 Seat Allotment Result 2026: डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा और पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक ने हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस बात की जानकारी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Haryana NEET Round 3 Seat Allotment Result 2026: ऐसे चेक करें हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल एवं डेंटल शिक्षण संस्थानों, जिनमें निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले संस्थान भी शामिल हैं, में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अनंतिम मेरिट सूची एवं सीट आवंटन जारी किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।
Haryana NEET UG Round 3 Seat Allotment Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले uhsrugcounselling.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Provisional Merit List Cum Allotment Of Seats For MBBS/MDS Courses For Academic Session 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Haryana NEET UG Round 3 Seat Allotment Result 2026: Direct Link
बता दें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल एवं डेंटल शिक्षण संस्थानों, जिनमें निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले संस्थान भी शामिल हैं, में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अनंतिम मेरिट सूची एवं सीट आवंटन जारी किया गया है।
यह प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि यह परिणाम केवल अनंतिम है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार इस सूची के आधार पर आवंटित सीट पर अपना अंतिम अधिकार नहीं जता सकते। अनंतिम परिणाम को कानून के अनुसार चुनौती नहीं दी जा सकती।
