Haryana HTET 2026 Score Card: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET 2026 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। लेस्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। वल-1 PRT, लेवल-2 TGT और लेवल-3 PGT के अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने फाइनल आंसर की भी जारी की है। ऐसे में अगर आपने भी HTET 2026 की परीक्षा दी थी, तो अपना स्कोर कार्ड जरूर चेक कर लें। इस खबर में आपको बताएंगे कि रिजल्ट कहां जारी हुआ है और डायरेक्ट लिंक से स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करना है।
Haryana HTET 2026 Score Card
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर Haryana HTET Score Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा स्तर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर HTET Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा के स्तर (Levels)
- लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी शिक्षकों के लिए।
- लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक के ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए।
- लेवल-3 (PGT): कक्षा 9वीं और उससे आगे के पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए।
जरूरी बातें और योग्यता अंक
- कुल अंक: परीक्षा 150 अंकों की होती है।
- पासिंग मार्क्स: सामान्य (General) वर्ग के लिए 90 अंक (60%) और आरक्षित वर्ग (SC/OBC) के लिए 82 अंक (55%) जरूरी हैं।
एचटीईटी का आयोजन कब हुआ था
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का नवीनतम आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया गया था। इससे पहले के वर्षों में भी बोर्ड द्वारा यह परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाती रही है।
