Haryana DELED Admit Card 2026: 21 सितंबर को जारी होगा हरियाणा डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड, 1 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Haryana DELED Admit Card 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी 1 अकटूबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 21 सितंबर 2026 को एडमिटल कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र संबंधित शिक्षण संस्थान की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध होंगे।

Haryana DELED Admit Card 2026: हरियाणा डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH)ने अक्टूबर 2026 सेशन की डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 सितंबर 2026 को जारी होगा। प्रवेश पत्र संबंधित शिक्षण संस्थान की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए अपनी संस्था से संपर्क करना होगा।

Haryana DELED Admit Card 2026

हरियाणा डीएलएड 1 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 21 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

1 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

बोर्ड के अनुसार, डीएलएड की अलग अलग श्रेणियों की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। इसमें प्रवेश वर्ष 2023-25 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के री-अपीयर विद्यार्थी, प्रवेश वर्ष 2024-26 के प्रथम वर्ष के री-अपीयर और द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रवेश वर्ष 2025-27 के प्रथम वर्ष के नियमित तथा प्रवेश वर्ष 2021-23 और 2022-24 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे।

End of Feed