Haryana CET Notification 2025: जारी हुआ हरियाणा सीईटी नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

Haryana CET Notification 2025 Pdf released at hssc.gov.in: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी hssc.gov.in पर 28 मई से आवेदन कर सकते हैं।

Haryana CET Notification 2025 Pdf released at hssc.gov.in सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन आज यानी 27 मई को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 28 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून निर्धारित की गई है। हालांकि, अभ्यर्थी 14 जून तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Haryana CET 2025

Haryana CET 2025

HSSC CET Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

हरियाणा ग्रुप डी पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed