Guruji Student Credit Card Scheme: छात्रों के लिए बढ़ाई गई लोन लिमिट, 15 लाख रुपये तक का मिलेगा एजुकेशन लोन

Guruji Student Credit Card Scheme: न्यू ईयर पर छात्रों के लिए खास उपहार है। झारखंड सरकार की एक खास पहल: गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब 15 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल सकेगा। जानें गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्‍या है? कौन कर सकता है आवेदन जानें इसके बारे में

Guruji Student Credit Card Yojana: झारखंड सरकार की इस खास पहल (गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना) के बारे में ज्यादातर छात्रों को पता होगा। नए साल में बड़े उपहार स्वरूप एजुकेशन लोन मिलिट को 15 लाख रुपये तक कर दिया गया है। बता दें, ये (Guruji Student Credit Card Scheme) राज्य की उस महत्वाकांक्षी रणनीति का मुख्य हिस्सा है, जिसका मकसद उच्च शिक्षा के गैप को कम करना और सभी बैकग्राउंड के छात्रों को सशक्त बनाना है।

Guruji Student Credit Card

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

झारखंड में उच्च शिक्षा में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) 17% है, जो राष्ट्रीय औसत 27.3% से काफी कम है, इसलिए राज्य ने कई तरीकों वाला अप्रोच अपनाया है। लक्ष्य साफ है: आने वाले सालों में 30% GER हासिल करना और 2035 तक 50% तक पहुंचना। Guruji Student Credit Card इस बदलाव में बड़ा रोल निभा सकता है।

End of Feed