Gujarat TET 2 Result 2023: जारी हुआ गुजरात टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 15, 2023, 09:18 PM IST

Gujarat TET 2 Result 2023 Declared: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Gujarat TET 2 Result 2023 Declared: गुजरात टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर (Gujarat TET 2 Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Gujarat TET 2 Result 2023

Gujarat TET 2 Result 2023: यहां देखें गुजरात टीईटी पेपर 2 का रिजल्ट

बता दें इस बार गुजरात टीईटी पेपर 2 की परीक्षा 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 2 लाख 37 हजार 700 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण (Gujarat TET Paper 2 Result) करवाया था। जिसमें से कुल 27 हजार 450 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर (Gujarat TET Result) सकते हैं।

End of Feed