GSEB Gujarat 12th HSC Results 2025: कल इस समय जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं एचएससी रिजल्ट, gseb.org पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2025, 09:01 PM IST

GSEB Gujarat 12th HSC Results 2025 Date and Time Announced: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट कल gseb.org पर जारी कर दिया जाएगा।

GSEB Gujarat 12th HSC Results 2025: गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 5 मई को सुबह 10:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। गुजरात बोर्ड की ओर से कल 12वीं साइंस, जनरल और वोकेशनल एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी गुजारत बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GSEB 12th HSC Result 2025

GSEB 12th HSC Result 2025

GSEB Gujarat Board HSC Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए कुल 15.30 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें, कक्षा 10वीं के कुल 8,92,882 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

End of Feed