GSEB Gujarat Board 10th Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने अपनी कक्षा 10 के परिणामों की घोषणा कर दी है। GSEB SSC 2026 के परिणाम उनकी आधिकारिक वेबसाइट – gseb.org और results.gseb.org पर घोषित कर दिए गए हैं। इसके अलावा, परिणाम Digilocker पर भी घोषित हो चुका है। बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
GSEB Gujarat Board 10th Result 202
छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जो परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध है, वह प्रोविजनल (provisional) है। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, प्राप्त अंक और स्कूल कोड शामिल होते हैं। GSHSEB कक्षा 10 की परीक्षा के मूल परिणाम उनके स्कूलों से ले सकेंगे छात्र अपने-अपने स्कूलों में जाकर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
SMS से कैसे चेक करें? How to check Result Through SMS:
- अपने फोन पर SMS ऐप खोलें।
- GJ10 [सीट नंबर] टाइप करें।
- इसे 58888111 पर भेज दें।
- नतीजे उसी नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
डिजिलॉकर से कैसे देखें गुजरात बोर्ड का रिजल्ट ?
- DigiLocker डाउनलोड / खोलें
- Play Store/App Store से इंस्टॉल करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- अपने मोबाइल नंबर / Aadhaar का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
- 'Education' सेक्शन में जाएं
- लॉग इन करने के बाद, 'Issued Documents' पर टैप करें या 'Browse Documents' में खोजें
- GSEB खोजें।
- टाइप करें: Gujarat Board या GSEB
- 'Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board' चुनें
- अपनी जानकारी डालें (सीट नंबर / रोल नंबर, साल (2026)
- अन्य जरूरी जानकारी।
- अपना रिजल्ट देखें।
- आपकी 10वीं की मार्कशीट दिखाई देगी।
- आप इसे सीधे DigiLocker में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
- यह तब भी काम करता है जब ऑफिशियल वेबसाइट धीमी हों या क्रैश हो गई हों
- डिजिटल मार्कशीट ऑफिशियल और मान्य होती है
- इसका इस्तेमाल एडमिशन और वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।
