Government Jobs 2026: आज 30 सितंबर को खत्म हो रही है इन 3 बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन की समय-सीमा, तुरंत करें अप्लाई

Government Jobs 2026: आज एसएससी द्वारा निकाली गई एसआई भर्ती के साथ कई अन्य भर्तियों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज 30 सितंबर 2026 (बुधवार) विभिन्न भर्तियों क लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। यदि आप SSC SI, NIC साइंटिफिक असिस्टेंट या AAI अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं है, तो बिना समय गंवाए तुरंत आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर अपना फॉर्म भरें। अंतिम समय में सर्वर पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की संभावना रहती है, ऐसी स्थिति में आवेदन फॉर्म सबमिट होने में देरी हो सकती है और पोर्टल बंद भी हो सकता है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Government Jobs 2026

Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

भर्ती से संबंधित जरूरी विवरण

भर्ती का नामकुल पदपद का नामआधिकारिक वेबसाइट
SSC SI Recruitment 20261,871सब-इंस्पेक्टर (SI)ssc.gov.in
NIC Recruitment 2026376साइंटिफिक / टेक्निकल असिस्टेंटnic.in
AAI Recruitment 202636अप्रेंटिस (Apprentice)aai.aero
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -IBPS Clerk PET Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

End of Feed