Government Jobs 2026: यदि आप सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से किसी बेहतरीन करियर अवसर की तलाश में थे, तो आपके लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। देश के कई प्रतिष्ठित और शीर्ष संस्थानों—इंजीनियरर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS मंगलगिरी), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) और सदर्न रेलवे (Southern Railway)—द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज ही है। यदि आपने अभी तक इन पदों के लिए अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना एक भी पल गंवाए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, क्योंकि इसके बाद आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
इंजीनियरर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)
ईआईएल द्वारा इंजीनियरिंग समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। भर्ती कुल 109 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसके लिए योग्यता संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री और पदानुसार कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को recruitment.eil.co.in से रजिस्टर करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी
इग्नू भर्ती 2026
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 14 पदों के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें ignount.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाना होगा। आसान स्टेप फॉलो करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
एम्स मंगलगिरी भर्ती
एम्स ने फैक्टली पदों पर कुल 79 रिक्तियां निकाली है, जिसके लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में एमडी, एमएस, डीएम आदि की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही इन उम्मीदवारों के पास निर्धारित टीचिंग व रिसर्च अनुभव है। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को aiimsmgexams.netlify.app/faculty पर जाना है। खुद को रजिस्टर कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।
टीआईएफआर (TIFR)में क्लर्क ट्रेनी पद
Tata Institute of Fundamental Research (TIFR) में क्लर्क ट्रेनी पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग व प्रशासनिक कौशल होना भी अनिवार्य है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार career.tifrbng.res.in/user/register से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सदर्न रेलवे भर्ती
सदर्न रेलवे द्वारा सांस्कृतिक कोटा पदों पर 2 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्यता निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संबंधित सांस्कृतिक क्षेत्र (जैसे संगीत, नृत्य आदि) में विशेष योग्यता और प्रमाण पत्र तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार iroams.com/rrc_sr_cultural2026/ से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -यूपी पीईटी परीक्षा के तीसरे दिन 24,36,253 अभ्यर्थी शामिल
अंतिम समय के लिए जरूरी टिप्स
चूंकि आज इन सभी पांचों बड़ी और प्रतिष्ठित भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए संबंधित पोर्टल्स पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो या डाउन होने की संभावना काफी अधिक है। किसी भी तकनीकी बाधा या पेमेंट फेल होने की समस्या से बचने के लिए तुरंत अपना फॉर्म सबमिट करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र) तैयार रखें। फॉर्म सबमिट करने के बाद फाइनल कंफर्मेशन पेज या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें।
