Goa Pepper Spray Case: क्या है गोवा पेपर स्प्रे मामला जरूर जानें? बाल अधिकार निकाय ने की आरोपी छात्रों को बहाल करने की मांग

  • Agency by: IANS
  • Updated Aug 21, 2023, 05:06 PM IST

Goa Pepper Spray Case: गोवा राज्य का पेपर स्प्रे मामला इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, बाल अधिकार निकाय आरोपी छात्रों को बहाल करने की मांग कर रहा है, बतौर छात्र आपको इस मामले की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Goa Pepper Spray Case: उत्तरी गोवा के बिचोलिम में एक उच्च माध्यमिक स्‍कूल में छात्राओं पर पेपर स्प्रे छिड़कने के मामले में गोवा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (जीएससीपीसीआर) ने यह मांग की है कि आरोपी छात्रों का निलंबन रद्द किया जाए। गुरुवार को उत्तरी गोवा के बिचोलिम में एक उच्च माध्यमिक स्‍कूल में पढ़ने वाली लगभग 11 छात्राओं पर स्‍कूल के ही छात्रों ने पेपर स्प्रे छिड़का था, जिसके बाद छात्राओं को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

Pepper spray case

क्या है गोवा पेपर स्प्रे मामला जरूर जानें (image - canva)

स्‍कूल प्रबंधन ने इस मामले में आरोपी पांच छात्रों को एक महीने के लिए कक्षा से निलंबित कर दिया गया।

End of Feed