भारत का सबसे निचला हिस्सा कौन सा है?, समुद्र तल से इतने मीटर नीचे बसा

Bharat ka sabse nichla Hissa- lowest place in India: भारत अपनी प्राकृतिक विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां ऊंचे पहाड़, घने जंगल, नदियां, झीलें, रेगिस्तान और समुद्र—सब कुछ एक ही देश में देखने को मिलता है। जहां एक ओर हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित कंचनजंगा भारत का सबसे ऊंचा स्थान है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा क्षेत्र भी है जो समुद्र तल से नीचे बसा हुआ है—और यही इसे बेहद खास बनाता है।

Bharat ka sabse nichla Hissa- lowest place in India: भारत अपनी प्राकृतिक विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां ऊंचे पहाड़, घने जंगल, नदियां, झीलें, रेगिस्तान और समुद्र—सब कुछ एक ही देश में देखने को मिलता है। जहां एक ओर हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित कंचनजंगा भारत का सबसे ऊंचा स्थान है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा क्षेत्र भी है जो समुद्र तल से नीचे बसा हुआ है-और यही इसे बेहद खास बनाता है।

General Knowledge lowest place in india kuttanad keral

भारत का सबसे निचला हिस्सा कौन सा है?

भारत का सबसे निचला स्थान: कुट्टनाड

कुट्टनाड भारत का सबसे निचला क्षेत्र माना जाता है। यह केरल राज्य में स्थित एक अनोखा इलाका है, जहां बड़े-बड़े धान के खेत समुद्र तल से लगभग 1 से 3 मीटर नीचे तक फैले हुए हैं। दुनिया में बहुत कम जगहें हैं जहां इतनी बड़ी मात्रा में समुद्र तल से नीचे खेती की जाती है।

चार नदियों का वरदान

कुट्टनाड एक नदी डेल्टा क्षेत्र है, जिसे चार प्रमुख नदियां-पंबा, मीनाचिल, अचनकोविल और मणिमाला-पानी देती हैं। ये सभी नदियां मिलकर वेम्बनाड झील में जाकर गिरती हैं। यही कारण है कि यह क्षेत्र बेहद उपजाऊ और हरा-भरा रहता है।

“केरल का चावल का कटोरा”

कुट्टनाड को “Rice Bowl of Kerala” यानी “केरल का चावल का कटोरा” कहा जाता है। यहां की खेती इतनी समृद्ध है कि यह पूरे राज्य के लिए अनाज का बड़ा स्रोत है।

भारत का “नीदरलैंड”

अपनी भौगोलिक बनावट और जल प्रबंधन प्रणाली के कारण कुट्टनाड को “भारत का नीदरलैंड” भी कहा जाता है। जैसे नीदरलैंड में समुद्र तल से नीचे जमीन को बचाने के लिए बांध और नहरें बनाई जाती हैं, वैसे ही यहां भी पानी को नियंत्रित करने के लिए खास सिस्टम विकसित किया गया है।

समुद्र तल से नीचे खेती-एक अनोखी उपलब्धि

कुट्टनाड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां खेती समुद्र तल से नीचे होती है। यह एक दुर्लभ उदाहरण है, जिसे Food and Agriculture Organization (FAO) द्वारा भी मान्यता दी गई है। यहां के किसान “बायोसेलाइन खेती” तकनीक अपनाते हैं, जिससे खारे पानी और मिट्टी को नियंत्रित करके फसल उगाई जाती है।

क्यों है कुट्टनाड खास?

यहां समुद्र तल से नीचे खेती की जाती है, यहां अनोखा जल प्रबंधन सिस्टम है, यहां चार नदियों से सिंचित उपजाऊ भूमि देखने को मिलती है और प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली में भी ये बहुत आगे है।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed