Which Indian Highway Connects Foreign Country: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की दिसंबर 2025 की जानकारी के अनुसार देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई लगभग 1,46,342 किलोमीटर थी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या की बात करें तो इन्हें अलग अलग नंबरों से पहचाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है। यहां गाड़ी से ही लोग दूसरे देश पहुंच सकते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि कौन सा हाईवे डायरेक्ट विदेश जाता है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
भारत का कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है (प्रतीकात्मक चित्र)
कौन सा हाईवे सीधे विदेश से जुड़ा है
बता दें यहां हम ग्रैंड ट्रंक रोड की बात कर रहे हैं। यह देश का सबसे पुराना हाईवे है। कहा जाता है कि इस हाईवे का निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था। इसे जीटी रोड (GT Road) के नाम से भी जाना जाता है। इस सड़क का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि मौर्य काल में भी इस मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। बाद में शेरशाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में इस सड़क का विस्तार और विकास करवाया।
General Knowledge: भारत की 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली डिग्रियां
भारत के इन शहरों से होकर गुजरता है
ग्रैंड ट्रंक रोड हाईवे हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांग्लादेश के चटगांव से शुरू होता है। इसके बाद यह बर्धमान, आसनसोल, सासाराम, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जलंधर, अमृतसर से होकर गुजरता है।
पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान
इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर व रावलपिंडी होते हुए अफगानिस्तान तक जाता है। पूरे मार्ग की लंबाई लगभग 2,500 किलोमीटर से भी अधिक है, जिसमें भारत का बड़ा हिस्सा शामिल है।
