General Knowledge: भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें कुल 797 जिले हैं, इनमें कुछ जिले प्रस्तावित हैं जिन्हें अंतिम मंजूरी मिलना प्रस्तावित है। इसमें राज्यों में 752 जिले और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 45 जिले शामिल हैं। वहीं गांव की बात करें तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक देशभर में कुल 6,49,481 गांव हैं। प्रत्येक जिले, शहर व गांव का अपना अलग इतिहास और महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता गांव कौन सा है जहां एक ही घर में दो देशों की सीमा गुजरती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस गांव का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जनरल नॉलेज का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो चुके हैं।
General Knowledge: भारत में कहां बेडरूम भारत में और लिविंग रूम म्यामार में है
क्या है इस गांव का नाम
यह अनोखी जगह भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में स्थित है। इस गांव का नाम लोंगवा (Longwa) है, जो भारत और म्यांमार की सीमा पर बसा हुआ है। खास बात यह है कि इस घर का आधा हिस्सा भारत में और आधा म्यांमार में पड़ता है। यहां के पारंपरिक मुखिया को 'आंग (Angh) कहा जाता है। इस गांव के आंग का घर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा उनके घर के बीच से होकर गुजरती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर का बेडरूम भारत की सीमा में है, जबकि लिविंग रूम और रसोई का कुछ हिस्सा म्यांमार की तरफ पड़ता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3548 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
इस जगह को फ्री मूवमेंट रिजीम का हिस्सा
इस जगह को फ्री मूवमेंट रिजीम यानी एफएमआर के तहत एक विशेष दर्जा मिला है, जिससे यहां के निवासियों को डबल नागरिकता रखने की परमिशन है। इस निय के चलते दोनों देशों के लोग एक दूसरे की सीमा में आ जा सकते हैं। अक्सर ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं और छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं।
