GATE 2025 Result OUT: घोषित हुए गेट परीक्षा के परिणाम, gate2025.iitr.ac.in से ऐसे करें चेक

GATE 2025 Result OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से GATE 2025 Result Check कर सकते हैं।

GATE 2025 Result Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज, 19 मार्च को GATE 2025 Result जारी कर दिया है। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर (GATE 2025 Result Official Website) gate2025.iitr.ac.in पर लॉग इन करके ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के नतीजे देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी GATE 2025 Result Link दिया गया है। परिणाम में उम्मीदवारों को अपना स्कोर, योग्यता (पास/फेल) स्थिति, विषय और श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण मिलेंगे। GATE 2025 Result देखने के लिए, आपको पासवर्ड के साथ नामांकन आईडी/ईमेल पते का उपयोग करना होगा।

GATE 2025  Result Declared

गेट परीक्षा के परिणाम

बता दें, आईआईटी रुड़की इस परीक्षा का आयोजन करता है। इसने 27 फरवरी को GATE 2025 की अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके बाद लोगों को 1 मार्च तक आंसर की खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया था। अब आज 19 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया है।

End of Feed