एजुकेशन

GATE 2025 Exam Schedule: IIT रुड़की ने जारी किया गेट का शेड्यूल, जानें अगले साल कब होगी परीक्षा

GATE 2025 Exam Schedule Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की द्वारा अगले साल गेट 2025 परीक्षा आयोजित की जाएगी। गेट एग्जाम 2025 के लिए नया शेड्यूल जारी हो गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2024 के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकती है। GATE Exam 2025 का शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

Image

गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल

Photo : iStock

GATE 2025 Exam Schedule Released : जो छात्र टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में मास्टर्स कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए काम की खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee GATE Notice) की तरफ से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2025 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगले साल होने वाली गेट पीजी परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में होगा। यह परीक्षा IIT Roorkee द्वारा आयोजित की जाएगी।

गेट 2025 परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, इस साल परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में 1, 2, 15 और 16 तारीख को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सेशन में होगी। पहले सेशन की परीक्षा सुबह के शिफ्ट में होगी। वहीं, दूसरे सेशन की परीक्षा दोपहर में आयोजित की जाएगी।

GATE 2025 Schedule: कब शुरू होगा आवेदन?

आईआईटी रुड़की की तरफ से गेट 2025 परीक्षा फरवरी में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2024 के आखिरी महीने से शुरू हो सकती है। हालांकि शेड्यूल में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। गेट 2025 परीक्षा के माध्यम से टॉप IITs में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

GATE Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

  • GATE 2025 एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें 30 टेस्ट पेपर होंग। सभी पेपर अंग्रेजी में होंगे।
  • उम्मीदवार अनुमत संयोजनों में से एक या दो टेस्ट पेपर देने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • GATE स्कोर रिजल्ट की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहता है।

GATE का संचालन राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) के तत्वावधान में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और सात IIT-IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर इसमें हिस्सा लेते हैं। IIT मद्रास और IIT रूड़की द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article