GATE 2023 Result: जारी हुआ गेट परीक्षा रिजल्ट, डाउनलोड लिंक gate.iitk.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 16, 2023, 07:30 PM IST

GATE 2023 Result: गेट एग्जाम का रिजल्ट आईआईटी कानपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से घोषित हो गया है। यहां दी गई प्रक्रिया का उपयोग करते हुए गेट परीक्षा के उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य अपडेट्स को भी चेक किया जा सकता है।

GATE 2023 Result Download: आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2023) के परिणामों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गेट का रिजल्ट शाम 4 बजे के बाद जारी किया गया है लेकिन फिलहाल चेक करने पर वेबसाइट पर उम्मीदवारों को एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। आईआईटी उम्मीदवार आवेदन पोर्टल gate.iitk.ac.in पर लॉग इन कर अपने स्कोर को देख सकते हैं।

GATE Exam Result 2023

गेट परीक्षा 2023 रिजल्ट हुआ जारी

आईआईटी परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। GATE प्रोविजनल आंसर की 21 फरवरी को रिलीज हुई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 25 फरवरी को बंद की गई थी। इसके अलावा फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी होने की उम्मीद है।

End of Feed