GATE 2023: लेट फीस के साथ आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, Gate.iitk.ac.in पर करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:13 PM IST

GATE 2023 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। IIT कानपुर की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, GATE 2023 परीक्षा के लिए विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 16 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

GATE 2023 Registration Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने इंजीनियरिंग, GATE परीक्षा में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, GATE 2023 रजिस्ट्रेशन जमा करने की लास्ट डेट अब कल, 16 अक्टूबर, 2022 है। जो उम्मीदवार GATE 2023 परीक्षा के लिए विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

GATE 2023 registration extended with late fee

GATE 2023

विलंब शुल्क से पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 14 अक्टूबर 2022 थी। हालांकि, आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।

End of Feed