GATE 2023 Answer Key: एक्टिव हो गया GATE परीक्षा आंसर की देखने का लिंक, जानें कब आएंगे परिणाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 21, 2023, 11:13 PM IST

GATE 2023 Answer Key Released: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की आंसर की लिंक 5 बजे से एक्टिव कर दी गई। GATE official website से इस लिंक को खोला जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकते हैं।

Indian Institute of Technology, IIT Kanpur Graduate Aptitude Test in Engineering 2023 (GATE 2023) Answer Key जारी कर दी गई है, और लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है। बता दें, आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि GATE 2023 Answer Key लिंक को 21 फरवरी को शाम 4 बजे से एक्टिव कर दिया जाएगा, लेकिन ठीक 4 बजे आधिकारिक साइट के होमपेज पर खबर आई कि अब 5 बजे से लिंक को एक्टिव किया जाएगा। बहरहाल, GATE 2023 Answer Key लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आंसर की का इंतजार कर रहे थे, वे अब GATE official website gate.iitk.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकेंगे।

GATE Answer Key Link active

GATE परीक्षा 2023 आंसर की

बता दें, गेट 2023 रिस्पॉन्स शीट परीक्षार्थियों के लिए पहले ही जारी हो चुकी है। GATE 2023 Answer Key का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

End of Feed