Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: गांधी जयंती पर 10 लाइन, ऐसे लिखें आसान निबंध, फटाफट होगा याद
महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ। महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई को नया रूप दिया था। गांधी जी समावेशी, समतामूलक और विविधताओं से भरे समाज के पक्षधर रहे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने बिना हथियार उठाए अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को नाकों चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था। गांधी जी ने ना केवल अंग्रेजी हुकूमत को देश से उखाड़ फेंका बल्कि कई सामाजिक कुरीतियों का भी अंत किया।
Gandhi Jayanti Speech Essay In Hindi
प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गांदी जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत के लाइन ब्लॉग में आपके लिए गांधी जयंती पर शानदार भाषण, निबंध, कोट्स, स्लोगन और पोस्टर लेकर आए हैं।
Gandhi Jayanti Quotes, Poster, Slogan In Hindi
- आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों
- डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है
- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है
- गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी ख़ुशबू बिखेरता है। उसकी ख़ुशबू ही उसका संदेश है
Gandhi Jayanti Speech In Hindi: गांधी जयंती पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपने मुझे अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। अब आप अपने भाषण की शुरुआत महात्मा गांधी के जीवन परिचय से कर सकते हैं। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता करमचंद गांधी राजकोट रियासत में दीवान थे और माता पुतलीबाई धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बचपन से ही वे सत्य और धार्मिकता की ओर झुकाव रखते थे। शिक्षा पूरी करने के बाद वे इंग्लैंड गए और यहां से वकालत की पढ़ाई की। बाद में वे दक्षिण अफ्रीका गए, जहां उन्होंने भारतीयों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय का सामना किया। यहीं से उनके जीवन ने नई दिशा पाई और वे संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़े।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: गांधी जयंती पर 10 लाइन
- हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है।
- यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है।
- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
- उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग से आज़ादी की लड़ाई लड़ी।
- गांधी जी को “बापू” और “राष्ट्रपिता” के नाम से सम्मानित किया जाता है।
- उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और चरखा चलाने पर बल दिया।
- गांधी जी का नारा था – "सत्य ही ईश्वर है।"
- उनके नेतृत्व में भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन किए।
- गांधी जयंती पर देशभर में प्रार्थना सभाएँ और स्वच्छता अभियान आयोजित होते हैं।
- हम सभी को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: इन कोट्स से शुरू करें भाषण
उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: महात्मा गांधी को कहते थे बापू
देश के लोगों ने उन्हें बापू कहकर संबोधित किया। गांधी जयंती पर भारत के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वाद-विवाद, भाषण और निबंध लेखन का आयोजन होता है।Gandhi Jayanti Speech Lines in Hindi Live - महात्मा गांधी का त्याग
महात्मा गांधी के त्याग और देश की आजादी में अहम योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया है।Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: महात्मा गांधी के पिता का नाम
Gandhi Jayanti Speech in Hindi 2025 Live महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था।Gandhi Jayanti Speech in Hindi Live - गांधी जयंती पर स्पीच के दौरान यह पंक्ति
दांडी मार्च की गूंज बड़ी,हर दिल में नई आस जगी।
नमक सत्याग्रह से तुमने,
दुनिया को संदेश दिया।
अंग्रेजों की सत्ता को,
नमक से ही ध्वस्त किया।
Gandhi Jayanti Speech in Hindi 2025 Live: ऐसे करें स्पीच की शुरुआत
गांधी जयंती पर स्पीच की शुरुआत किसी अच्छी कविता, शायरी या दमदार कहानी से करें। जिससे आप सामने बैठे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें। इसके बाद मंच पर उपस्थित विशेष अतिथि और श्रोताओं का अभिवादन करें। फिर तैयार किए गए भाषण को बेझिझक लोगों के सामने पेश करें।Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: इस तरह करें गांधी जयंती के भाषण की शुरुआत
आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अतिथिगण और मेरे प्रिय साथियों आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपने मुझे अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।Gandhi Jayanti Speech, Essay In Hindi LIVE: स्पीच में इन कोट्स का करें जिक्र
गांधी जयंती के अवसर पर अपने भाषण के दौरान महात्मा गांधी के इन कोट्स का जिक्र जरूर करें।- उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा -महात्मा गांधी
- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है-महात्मा गांधी
Gandhi Jayanti 2025 LIVE: गांधी का जीवन
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 में पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।गांधी जी ने लंदन में वकालत की पढ़ाई की थी और साउथ अफ्रीका से अपना करियर शुरू किया था।
साउथ अफ्रीका में गांधी जी ने नस्लीय अन्याय के खिलाफ अभियान चलाया था. वे सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
गांधी जी ने भारत में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ कई अभियान चलाए थे जिनमें असहयोग आंदोलन, खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल थे।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes In Hindi: महात्मा गांधी के नारे
'पाप से घृणा करो, पापी से नहीं'। महात्मा गांधी इस कथन से ये समझाना चाहते थे कि आप गलत काम से नफरत की जा सकती है, लेकिन मनुष्य को क्षमा दी जा सकती है। उससे प्रेम किया जा सकता है।Gandhi Jayanti Speech In Hindi: गांधी जयंती भाषण
महात्मा गांधी की सादगी और सरलता की पूरी दुनिया कायल थी। उनके विचार आज के युग में भी काफी प्रासंगिक हैं फिर चाहे वो आत्मनिर्भर भारत की कल्पना हो या फिर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प। बापू हमेशा कहते थे कि सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय व बुराइयों को खत्म किया जा सकता है। हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांध जी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गांधी जयंती पर शानदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने स्पीच की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes In Hindi Updates: महात्मा गांधी का जीवन परिचय
गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर (Gandhi Jayanti Speech In Hindi) दिया था। उनके अहिंसा के सिद्धांत की आज भी दुनियाभर में मिसाल दी जाती है। बापू हमेशा से समावेशी, समतामूलक और विविधताओं से भरे समाज के पक्षधर रहे। उनका सपना था कि समाज में रहने वाले हर शख्स को बिना किसी जाति, धर्म, रंग रूप के भेदभाव के समान दर्जा व समान अधिकार मिलना चाहिए।Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes In Hindi Updates: गांधी जयंती
Gandhi Jayanti Speech, Bhashan In Hindi 2025 (गांधी जयंती पर भाषण): हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई (Gandhi Jayanti Speech) जाती है। यही वह दिन है जब 1869 को गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म (Gandhi Jayanti Speech In Hindi) हुआ था। इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गांधी जयंती पर सबसे सरल व शानदार भाषण लेकर आए हैं। यहां देखें गांधी जयंती पर स्पीच, भाषण।PFRDA ने जारी किया ग्रेड A परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें किस दिन होगा पेपर
AEEE 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और कब होंगे आवेदन
NTPC Electron Quiz: IIT मद्रास की टीम बनी नेशनल चैंपियन, मिले 1 लाख रुपये
RRB ने जारी किया आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे चेक करें CBT के नंबर
KGMU Nursing Vacancy 2023: कुल 1276 पदों पर जयपुर की एक कोचिंग से 500 से ज्यादा उम्मीदवार चयनित, STF कर रही जांच
© 2026 Times Horizon Private Limited
