FSSAI Assistant Result 2023 Declared: एफएसएसएआई असिस्टेंट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (FSSAI Assistant result) खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आज यानी 13 दिसंबर 2023 को असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर (FSSAI Assistant result 2023 Download) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
FSSAI Assistant result 2023: यहां चेक करें एफएसएसआई असिस्टेंट का रिजल्ट
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के सिए बुलाया जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप एफएसएसएआई असिस्टेंट परीक्षा के रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
FSSAI Assistant result 2023 Check Here
- सबसे पहले एफएसएसएआई की ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर FSSAI Assistant Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
- यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
