चार वर्षीय स्नातक डिग्री के बाद सीधे कर सकेंगे पीएचडी, यूजीसी अध्यक्ष का बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2022, 08:44 PM IST

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार की ओर से एक बड़ा बयान आया है। अब चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र अब सीधे पीएचडी कर सकते हैं। उन्हें अब मास्टर डिग्री करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के पूरी तरह से लागू होने तक तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को बंद नहीं किया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नये क्रेडिट और पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी और यह ऑनर्स डिग्री पाठ्यक्रमों को चार साल के कार्यक्रम के रूप में परिभाषित करता है। हालांकि, कुमार ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय तीन और चार साल के कार्यक्रमों के बीच चयन कर सकते हैं।

UGC Chairman

यूजीसी अध्यक्ष

उन्होंने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह विश्वविद्यालयों पर छोड़ दिया गया है।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या विश्वविद्यालयों के लिए ऑनर्स डिग्री के चार साल के ढांचे की तरफ बढ़ना अनिवार्य है। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार सीधे पीएचडी कर सकते हैं और उन्हें मास्टर डिग्री की आवश्यकता नहीं होगी।

End of Feed