Explained: यूपीपीएससी RO, ARO परीक्षा कितने मार्क्स की होगी, जानें प्रीलिम्स और मेन्स में किस विषय से कितने सवाल पूछे जाएंगे

UPPSC RO, ARO Prelims, Mains Exam Pattern, Marking Scheme, Syllabus: यूपीपीएससी आरओ एआरओ के 501 पदों पर आवेदन जारी है। यहां आप उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम जान सकते हैं।

UPPSC RO ARO Prelims, Mains Exam Pattern, Marking Scheme, Syllabus: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की सुचारू रूप से चलाने के लिए समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है।

UPPSC RO ARO Prelims, Mains Exam Pattern, Marking Scheme, Syllabus

UPPSC RO ARO Exam Pattern: यहां देखें यूपी आरओ और एआरओ प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा का एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

बता दें यूपी रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलता है। बीते वर्ष मात्र 467 पदों के लिए कुल 10.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यहां प्रति पद लगभग 2600 से अधिक दावेदार थे। इस बीच अभ्यर्थी लगातार यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स से लेकर मेन्स एग्जाम के पैटर्न, मार्किंग स्कीम को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा कितने मार्क्स की होती है और यहां किस विषय से कितने सवाल पूछे जाते हैं।

End of Feed