Explained: क्या है H-1B Visa, जिसने तोड़ा भारतीय छात्रों का 'अमेरिकन ड्रीम'! जानें USA के 'गोल्डन टिकट' के बारे में सब कुछ

H1B Visa को हमेशा से ही अमेरिका का गोल्डन टिकट माना जाता रहा है। मगर हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने इस वीजा से जुड़ी नीतियों में बदलाव करते हुए लाखों भारतीय छात्रों के सपने को एक तरह से तोड़ दिया है। चलिये जानते हैं क्या है ये वीजा और भारतीय छात्रों को ये कैसे मिलता है। इसके लिए क्या करना पड़ता और सबसे अहम बात... इसे लेकर बवाल क्यों मचा हुआ है। साथ ही जानिये अमेरिकी नागरिकों का इस वीजा को लेकर हमेशा से कैसा रवैया रहा है।

H-1B Visa के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये वही वीजा है, जिसके दम पर लाखों भारतीय इंजीनियर, आईटी एक्सपर्ट्स और प्रोफेशनल्स ने अपने सपनों को हकीकत में बदला है। आईटी सेक्टर में भारत की खास पहचान बनाने के पीछे एच वन बी वीजा का अहम रोल माना जाता है। मगर इस वीजा ने शुरुआत से ही अमेरिका में घमासान मचाकर रखा हुआ है। वहां के लोगों का मानना है कि इस वीजा से वहां के लोगों के हाथों से नौकरियां चली जाती हैं। दूसरे देशों के लिए यही वीजा तरक्की के रास्ते खोल देता है और यहां (अमेरिका) के लोग हाथ मलते रह जाते हैं। हर साल लाखों भारतीय इस वीजा के लिए अप्लाई करते हैं मगर ये मौका सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही मिल पाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये वीजा भारतीयों के लिए वरदान बना है तो अमेरिकी लोगों के लिए सिरदर्दी बनता रहा है। मगर ये बात भी सच है कि H-1B वीजा को लेकर ट्रंप की नई नीति के बाद से भारतीय छात्रों के बीच भी टेंशन बढ़ गई है।

H-1 B

H-1 B (iSTock)

क्या होता है H-1 B वीजा?

End of Feed