ESIC Recruitment 2026: इस विभाग में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी नौकरी, सैलरी 60000 से ज्यादा, जल्द करें आवेदन

ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

ESIC Recruitment 2026: स्वास्थ्य और चिकित्सा के फील्ड में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ESIC Recruitment 2026) खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (ESIC Associate Professor Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 122 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन किया जाएगा। यहां आप ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ESIC Recruitment 2026

ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी

ESIC Recruitment 2026 Qualifcation: क्वालिफिकेशन

ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। टीचिंग फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नियमों के अनुसार संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB) व आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वहीं मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनिवार्य इंटर्नशिप के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

End of Feed