Education Budget 2025: IIT में 6500 और मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 75000 सीटें, जानें नये बजट में छात्रों को क्या मिला

Education Budget 2025: केंद्रीय बजट में स्टूडेंटस के लिए एक से बढ़कर एक घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईआईटी में मेडिकल की 75000 और आईआईटी की 6500 सीटें बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं बजट में छात्रों को क्या क्या मिला है।

Education Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आगामी बजट आज यानी 1 फरवरी 2025 को पेश कर रही हैं। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े ऐलान किए (Education Budget 2025) गए हैं। देश में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक और सरकारी नौकरी से लेकर रोजगार के लिए बड़ी घोषणाएं की गई। उन्होंने कहा कि आईआईटी की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाने का ऐलान किया। एमबीबीएस की 75000 सीटें बढ़ाने की घोषणा भी की।

Education Budget 2025

Education Budget 2025: बजट 2025 में स्टूडेंट्स को क्या क्या मिला

अगले 5 साल में 75 हजार सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले साल मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें जोड़ने का ऐलान किया। पिछले बजट में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणी की गई थी। जिसके बाद एमबीबीएस की सीटों में इजाफा हुआ था।

End of Feed