LIVE

DUSU Election Results 2025 Live Updates: डूसू चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, आर्यन मान के सिर सजा प्रेसिडेंट का ताज

कुलदीप राघवUpdated Sep 19, 2025, 18:13 IST

DUSU Election Results 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित हो चुका है। एबीवीपी ने चार में से तीन सीटें जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी को 16196 मतों से हराकर जीत हासिल की है।

Times Now Navbharat
DUSU Election Results 2025 Live Updates: डूसू चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, आर्यन मान के सिर सजा प्रेसिडेंट का ताज

DUSU Election Results 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक पद से ही संतोष करना पड़ा। एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के कबीर को हराकर सचिव पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी की दीपिका झा ने लवकुश भड़ाना को हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दोनों ही दलों को खाली हाथ रहना पड़ा।

SEPT 19, 2025 15:26 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: इतने मतों से जीते आर्यन मान

एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के कबीर को हराकर सचिव पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी की दीपिका झा ने लवकुश भड़ाना को हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दोनों ही दलों को खाली हाथ रहना पड़ा।
SEPT 19, 2025 15:25 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर बंपर जीत

DUSU Election Results 2025 Live Updates दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक पद से ही संतोष करना पड़ा।
SEPT 19, 2025 15:25 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: तीन सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

  1. ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीता
  2. NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद जीता
  3. ABVP के कुणाल चौधरी ने सचिव पद जीता
  4. ABVP की दीपिका झा ने संयुक्त सचिव पद जीता
  5. DUSU में ABVP की 3-1 से जीत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ABVP के विजयी उम्मीदवार शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
SEPT 19, 2025 15:10 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: डूसी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत

SEPT 19, 2025 15:08 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: डूसू चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत

DUSU Election Results 2025 Live Updates डूसू चुनाव के ABVP की बड़ी जीत हुई है। 4 में से 3 सीटें एबीवीपी जीती है।
SEPT 19, 2025 15:07 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: 18 वें राउंड के बाद कौन आगे?

अध्यक्ष
आर्यन मान: 24476
जोसलिन चौधरी: 10814
👉 लीड: 13662 वोट

उपाध्यक्ष
गोविंद तंवर: 17847
राहुल झांसला: 23744
👉 लीड: 5897 वोट

सचिव
कुणाल चौधरी: 20554
कबीर: 13561
👉 लीड: 6993 वोट

संयुक्त सचिव
दीपिका झा : 18500
लवकुश भदाना: 15135
👉 लीड: 3365 वोट
SEPT 19, 2025 15:08 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: 16वें राउंट की मतगणना जारी

कुल 21 राउंड की मतगणना होगी। 16वां राउंड अभी चल रहा है। लगभग एक घंटे में नतीजे आने की उम्मीद है। अब तक के रुझानों में ABVP 3 पदों पर और NSUI 1 पद पर आगे चल रही है।

15 राउंड के बाद के रुझान

अध्यक्ष
आर्यन मान: 20284
जोसलिन चौधरी: 9474
उमांशी लांबा: 4345
👉 बढ़त: 10810 वोट

उपाध्यक्ष
गोविंद तंवर: 15055
राहुल झांसला: 21430
👉 बढ़त: 6375 वोट

सचिव
कुणाल चौधरी: 17358
कबीर: 11806
👉 बढ़त: 5552 वोट

संयुक्त सचिव
दीपिका झा: 15438
लवकुश भड़ाना: 13459
👉 बढ़त: 1979 वोट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में मतगणना के बीच बयानबाजी भी तेज होने लगी है। डूसू अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी प्रत्याशी आर्यन मान अब तक की मतगणना में सबसे आगे हैं। इसी बीच, डूसू के मौजूदा अध्यक्ष रौनक खत्री ने 'वोट चोरी' के आरोपों को दोहराया है। डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने कहा कि हम ये आरोप इसलिए लगा रहे हैं, क्योंकि प्रोफेसर अपने स्टेटस पर एबीवीपी पैनल कोड लगा रहे हैं और ईवीएम पर बैलेट नंबर-3 के आगे अंगूठे का निशान है। इस डूसू चुनाव में वोट चोरी जरूर हुई है।
SEPT 19, 2025 13:44 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: कौन हैं एनएसयूआई कैंडिडेट जोसलिन

जोसलिन नंदिता चौधरी एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। जोसलिन बौद्ध अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
SEPT 19, 2025 13:12 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: एबीवीपी तीन पदों पर आगे

10 राउंड की मतगणना के बाद ABVP तीन प्रमुख पदों पर आगे चल रही है, जबकि NSUI केवल एक उपाध्यक्ष के पद पर आगे चल रही है।
SEPT 19, 2025 13:00 IST

DUSU Election Results 2025: 10वें राउंड के बाद कौन आगे?

अध्यक्ष पद
आर्यन मान, एबीवीपी- 12,532 वोट
जोसलिन चौधरी, एनएसयूआई- 6,132 वोट

उपाध्यक्ष पद
राहुल झांसला, एनएसयूआई- 13,636 वोट
गोविंद तंवर, एबीवीपी- 9,483 वोट

सचिव पद
कुणाल चौधरी, एबीवीपी- 10,649 वोट
कबीर, एनएसयूआई- 7,667 वोट

संयुक्त सचिव पद
दीपिका झा, एबीवीपी- 9,706 वोट
लवकुश भड़ाना, एनएसयूआई- 8,455 वोट
SEPT 19, 2025 12:57 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की धमक

एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल आगे चल रहे हैं, जबकि एबीवीपी अन्य सभी पदों पर आगे है।
SEPT 19, 2025 12:36 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: एनएसयूआई से छिनेगा ताज?

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP आगे निकल गई है। बीते साल NSUI ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था लेकिन इस बात लग रहा है कि शायद ये ताज एनएसयूआई से छिन जाएगा।
SEPT 19, 2025 12:16 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: 20 राउंड होगी काउंटिंग

डूसू चुनाव 2025 पर चीफ इलेक्शन ऑफिसर राज किशोर शर्मा ने पीटीआई को बताया कि गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया फिर मशीनों पर गिनती शुरू की गई है। कुल 20 राउंड की काउंटिंग के बाद फाइनल नतीजे आएंगे।
SEPT 19, 2025 12:15 IST

DUSU Election Results 2025 Live Updates: 8 राउंड की काउंटिंग पूरी

ABVP प्रत्याशियों का हाल
अध्यक्ष-आर्यन मान-8248
उपाध्यक्ष-गोविंद तंवर- 6019
सचिव-कुणाल चौधरी-6536
संयुक्त सचिव-दीपिका झा-5936

NSUI प्रत्याशियों का हाल
अध्यक्ष-जोसलिन नंदिता चौधरी-3814
उपाध्यक्ष-राहुल झांसला-8317
सचिव-कबीर-4719
संयुक्त सचिव-लवकुश भड़ाना-5159
SEPT 19, 2025 12:12 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: तीन पदों पर एबीवीपी आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चार चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद ABVP तीन प्रमुख पदों पर आगे चल रही है, जबकि NSUI एक पद पर आगे है।
SEPT 19, 2025 11:46 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: कौन हैं एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी आर्यन मान

एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे आर्यन मान दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वह, डीयू के हंसराज कॉलेज से स्नातक हैं।
SEPT 19, 2025 11:25 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: तीसरे राउंड की काउंटिंग जारी

दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और तीसरे राउंड की काउंटिंग चल रही है। दूसरे राउंड के बाद उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला आगे चल रहे हैं।
SEPT 19, 2025 11:22 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: एबीवीपी आगे, एनएसयूआई पीछे

ABVP प्रत्याशी

अध्यक्ष - आर्यन मान: 3222
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर: 1202
सचिव - कुणाल चौधरी: 2683
संयुक्त सचिव- दीपिका झा: 2437

NSUI
अध्यक्ष - जोसलीन नंदिता चौधरी: 1242
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला: 3137
सचिव - कबीर: 1753
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना: 1953
SEPT 19, 2025 10:53 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: कौन हैं लेफ्ट अलाइंस की कैंडिडेट अंजलि

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय (आईपीसीडब्ल्यू) की छात्रा अंजलि, बिहार के गया जिले के ताजपुर गांव की रहने वाली हैं। वह, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।
SEPT 19, 2025 10:18 IST

DUSU Election Result 2025 Live Updates: इन कॉलेजों में एबीवीपी का क्लीन स्वीप

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में ABVP का पूरा पैनल जीत गया और भगिनी निवेदिता कॉलेज में भी ABVP ने क्लीन स्वीप कर दिखाया।