Dubai Student Visa Policy: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सबसे प्रमुख शहर दुबई न केवल जॉब के लिए बल्कि वैश्विक शिक्षा का भी एक बड़ा हब बनकर उभरा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटीज, सुरक्षित माहौल और पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के बेहतरीन अवसरों के कारण हर साल हजारों भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए दुबई की तरह अपना रुख करते हैं। हालांकि, दुबई में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वहां की स्टूडेंट वीजा पॉलिसी और उससे जुड़े नियमों को सही तरीके से समझना हर छात्र उस छात्र के लिए आवश्यक है, जिसे दुबई से अपनी हायर एजुकेशन प्राप्त करनी है। यदि आप भी दुबई के किसी संस्थान में दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले वीजा प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नियमों को विस्तार से समझे।
Dubai में पढ़ाई के लिए वीजा पॉलिसी (Photo -AI)
दुबई स्टूडेंट वीजा के प्रकार
दुबई में पढ़ाई के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों में वीजा जारी किए जाते हैं, जो इस प्रकार है -
Dubai में पढ़ाई के लिए वीजा पॉलिसी
यूनिवर्सिटी स्पॉन्सर वीजा सबसे आम वीजा का प्रकार है। इसमें वह यूनिवर्सिटी या कॉलेज स्वयं आपका स्पॉन्सर बनता है जिसमें आपको एडमिशन मिला है। यह वीजा 1 साल की अवधि के लिए जारी किया जाता है और कोर्स पूरा होने तक हर साल इसका रिन्यूवल कराया जाता है।
फैमिली/पेरेंट स्पॉन्सर वीजा आपके माता-पिता में से कोई यूएई में रेजिडेंट वीजा पर रह रहा है, तो वे भी आपका स्टूडेंट वीजा स्पॉन्सर कर सकते हैं।
यूएई गोल्डन वीजा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 5 से 10 वर्षों के लिए गोल्डन वीजा दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर जिन छात्रों का 3.75+ GPA या माध्यमिक परीक्षा में 95%+ अंक प्राप्त है, वह यूएई के गोल्डन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई
पात्रता मानदंड और मुख्य नियम
दुबई में पढ़ाई के लिए और वहां का स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन के लिए कई नियमों का पालन करना जरूरी है। एक नियम का उल्लंघन या कोई गलती और वीजा कैंसिल कर सकती है।
अनकंडीशनल ऑफर लेटर: आपके पास यूएई के उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी का अनकंडीशनल एडमिशन लेटर होना चाहिए।
वैध पासपोर्ट: आपके पास न्यूनतम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।
फाइनेंशियल प्रूफ: छात्र या उसके स्पॉन्सर के पास कम से कम एक वर्ष की ट्यूशन फीस और रहने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त बैंक बैलेंस (विगत 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट) होना अनिवार्य है।
मेडिकल टेस्ट और हेल्थ इंश्योरेंस: दुबई पहुंचने के बाद अनिवार्य मेडिकल टेस्ट (HIV, हेपेटाइटिस, टीबी आदि की जांच) पास करना होता है। इसके साथ ही संपूर्ण वीजा अवधि के लिए वैध यूएई हेल्थ इंश्योरेंस का होना जरूरी है।
Dubai में पढ़ाई के लिए वीजा पॉलिसी
वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
- पासपोर्ट की कॉपी
- सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो
- यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर
- फीस पेमेंट की स्लिप
- 3-स्तरीय अटेस्टेड शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स
- पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)
- बैंक स्टेटमेंट और स्पॉन्सरशिप लेटर
नोट - शैक्षणिक दस्तावेज के लिए छात्रों को 10वीं/12वीं/डिग्री - राज्य शिक्षा बोर्ड, विदेश मंत्रालय भारत (MEA) और यूएई दूतावास द्वारा वेरीफाई करवानी अनिवार्य है।
पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब को लेकर क्या है नियम
कई देशों में पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी का नियम है। ऐसा करने वाले छात्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। लेकिन दुबई में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने खर्चों में मदद के लिए पार्ट-टाइम जॉब करने की अनुमति दी है। लेकिन इस दौरान उन्हें कुछ कड़े नियमों का पालन करना होता है। छात्र पढ़ाई के दौरान प्रति सप्ताह 15 से 20 घंटे तक पार्ट-टाइम काम कर सकते हैं। इसके साथ ही सेमेस्टर ब्रेक या छुट्टियों के दौरान छात्र फुल टाइम नौकरी भी कर सकते हैं। इसके लिए छात्र के पास अपनी यूनिवर्सिटी का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट और श्रम मंत्रालय (MOHRE) का वर्क परमिट होना आवश्यक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - किस राजा को हिरण के श्राप के कारण 100 सालों तक बाघ बनकर रहना पड़ा? KBC का सवाल
वीजा शुल्क के साथ क्या है आवेदन का समय
बता दें कि वीजा के लिए आवेदन के दौरान छात्रों को एक शुल्क का भुगतान करना होता है। पहला स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने का कुल खर्च लगभग AED 3,000 से AED 7,000 जो भारतीय रुपये में लगभग 68,000 रुपये से 1,60,000 रुपये के बीच होता है, जो यूनिवर्सिटी प्रशासनिक शुल्क, मेडिकल टेस्ट, एमिरेट्स आईडी और इंश्योरेंस पर निर्भर करता है। इसके अलावा सुरक्षा डिपॉजिट राशि भी ली जा सकती है जो कोर्स समाप्त होने पर रिफंडेबल हो सकती है। छात्रों को बता दें कि वीजा एंट्री परमिट के प्रोसेसिंग में आमतौर पर 14 से 30 कार्यदिवस का समय लगता है।
