DU UG, PG Semester Result 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर (DU UG Semester Result 2026) दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एग्जामिनेशन पोर्टल exam.du.ac.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर (DU PG Semester Result) सकते हैं। यहां आपको अपने कोर्स और रोल नंबर की जानकारी देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग सेमेस्टर-बेस्ड कोर्स के लिए रिजल्ट लिंक भी एक्टिवेट कर दिए हैं।
DU UG, PG Result 2026: ऐसे चेक करें दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी सेमेस्टर का रिजल्ट
DU UG, PG Semester Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
डीयू यूजी और पीजी का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट पर दी गई सभी जानकारी को सही से चेक कर लें। मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, कोर्स का नाम, सेमेस्टर, सब्जेक्ट के अनुसार मार्क्स, कुल मार्क्स, ग्रेड या ग्रेड पॉइंट्स, रिजल्ट का स्टेटस और पास या फेल होने का स्टेटस दिया होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
DU UG, PG Semester Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले exam.du.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DU UG PG Semester Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एनरोलमेंट नंबर व कोर्स का नाम दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी के सेमेस्टर वाइज रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
