DU UG Admission 2026: CSAS दूसरा फेज के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें प्रेफरेंस फिलिंग से लेकर क्लासेस तक का पूरा शेड्यूल

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रेवश के लिए CSAS पोर्टल पर दूसरा फेज के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंडर-ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) का दूसरा चरण आज यानी 3 जुलाई से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण का पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे ही इस चरण में भाग लेकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि यह पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक संचालित की जाएगी।

DU UG Admission 2026

DU UG Admission 2026

सब्जेक्ट मैपिंग और प्रेफरेंस ऑर्डर है जरूरी

डीयू इस साल 73 अंडरग्रेजुएट कोर्स और बीए के 150 विषय संयोजनों में प्रवेश की सुविधा दे रहा है। दूसरे चरण में प्रवेश करते ही छात्रों को सबसे पहले अपनी कक्षा 12वीं के विषयों का सीयूईटी (CUET UG 2026) के विषयों के साथ मिलान यानी सब्जेक्ट मैपिंग करना होगा। विश्वविद्यालय का नियम है कि छात्र ने उसी विषय में सीयूईटी दिया हो, जिसे उसने 12वीं में पास किया है।

End of Feed