DU UG Admission 2026: दिल्‍ली विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट, 11 अगस्त तक करें सीट स्वीकार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज 8 अगस्त 2026 को यूजी एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन देख सकते हैं।

DU UG 2026 Third Merit List Released: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने 8 अगस्त 2026 को यूजी एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन (Seat Allotment) देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें 11 अगस्त 2026 तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। तय समय के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट अपने आप रद्द हो जाएगी।

DU UG 2026 Third Merit List

दिल्‍ली विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट

11 अगस्त तक सीट स्वीकार करना जरूरी

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज 12 अगस्त तक छात्रों के दस्तावेजों की जांच और आवेदन का सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद छात्रों को 13 अगस्त 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही उनका दाखिला अंतिम माना जाएगा।

End of Feed