DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) द्वारा दो कोर्स में प्रवेश के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ जारी की गई है। NCWEB द्वारा यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर भी छात्राओं की सुविधा के लिए अपलोड करी गई है। बता दें कि इस स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ का लाभ उन छात्राओं को होगा, जो योग्य होने के बाद भी किसी कारण से पहले जारी कट-ऑफ में प्रवेश नहीं ले पाई थी। कई छात्राओं के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।
DU NCWEB की स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट आउट (Photo - AI)
कब शुरू होगी ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार, जारी स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ में जिन छात्राओं का नाम शामिल है वह आज यानी 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। बता दें कि छात्राओं को जारी कट-ऑफ और संबंधित टीचिंग सेंटर में खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
किन कॉलेज में खाली हैं अभी भी सीटें
जानकारी के अनुसार, अदिति महाविद्यालय और भागिनी निवेदिता कॉलेज दोनों कॉलेज में सभी वर्गों में 40-40 सीटें अभी भी खाली है। हालांकि दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां कुछ ही सीटें खाली हैं और उसमें भी वह आरक्षित श्रेणी की छात्राओं के लिए है। क्योंकि सामान्य श्रेणी की सीटें भर गई है।
अदिति महाविद्यालय - 40
भागिनी निवेदिता कॉलेज- 40
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज - 269 (सामान्य के अलावा अन्य श्रेणी में)
जेडीएम कॉलेज - 101 सीटें
मैत्रेय कॉलेज- 178 सीटें
एसजीजीएससी ऑफ कॉमर्स- 180 सीटें
| दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में सीट मैट्रिक्स |
ऊपर दी गई सीटों के लिए छात्राएं अपने पसंद के कोर्स में सीटों की उपलब्धता को देखते हुए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
