DU के इन 2 कॉलेजों में बिना CUET मिल रहा एडमिशन, 12वीं के नंबरों के आधार पर दाखिला

DU UG Admission Without CUET: दिल्ली विश्वविद्यालय के दो ऑफ कैंपस कॉलेज अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता में बिना सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिशन शुरू हो गया है। यहां 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से ज्यादा सीटें खाली रह जाने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमति दी है।

ाDU UG Admission Without CUET: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए इस समय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) और सेंट्रलाइज्ड कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच यूनिवर्सिटी के दो ऑफ कैंपस कॉलेज अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज ने 12वीं के मार्क्स के आधार पर सीधे एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों कॉलेजों ने सीयूईटी सीएसएएस प्रक्रिया से अलग अपनी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र सीधे एप्लीकेशन फॉर्म भरकर कॉलेज में जमा करवा सकते हैं। यहां 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

DU UG Admission Without CUET

DU UG Admission Without CUET: दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन 2 कॉलेजों में बिना सीयूईटी के एडमिशन

बता दें भगिनी निवेदिता कॉलेज ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की है, जबकि अदिति महाविद्यालय ने भी सीमित समय के लिए सीधे आवेदन स्वीकार किए हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि हमारे यहां लगभग 1000 सीटें हैं, लेकिन अब तक कुल 100 छात्रों ने ही एडमिशन लिया है। सीयूईटी आने के बाद पिछले कुछ वर्षों से हमारे कॉलेज में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं।

End of Feed