Education News: घोषित हुए DSSSB के रिजल्ट, dsssb.delhi.gov.in से करें चेक

Education News in Hindi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों को भरने हेतु आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Education News Today in Hindi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और स्टेनोग्राफर ग्रेड III भर्ती 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस खबर में डायरेक्ट लिंक दिया है, जहां से आप एक क्लिक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते है। बता दें इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 256 पदों को भरा जाएगा।

DSSSB Result 2021

घोषित हुए DSSSB रिजल्ट 2021 (Image - Pixabay)

DSSSB Result 2021 को PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर बताने वाली मेरिट सूची है। यह सूची उन लोगों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे।

End of Feed