DSSSB Admit Card 2023: जारी हुआ डीएसएसएसबी 5 से 11 तक की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड, यहां तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 05:57 PM IST

DSSSB Admit Card 2023: डीएसएसएसबी ने 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Admit Card 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदनक करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक लाइब्रेरियन, होम साइंस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित मोड पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

DSSSB Admit Card 2023

DSSSB Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें 5 से 11 जुलाई तक होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड

ध्यान रहे यहां बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में प्रवेश पत्र ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed