DSSSB Assistant Teacher Marks 2025: असिस्टेंट टीचर के मार्क्स हुए जारी, 19 अक्टूबर से भरें ई-डोजियर

DSSSB Assistant Teacher Marks 2025: DSSSB ने पोस्ट कोड 802/25 के तहत परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर OARS पोर्टल के जरिए अपने अंक चेक कर सकते हैं।

DSSSB Assistant Teacher Marks 2025: दिल्ली में असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट कोड 802/25 के तहत परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर OARS पोर्टल के जरिए अपने अंक चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने कुछ उम्मीदवारों को ई-डोजियर जमा करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट भी किया है। इन उम्मीदवारों को तय समय के अंदर जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। हालांकि, शॉर्टलिस्ट होने का मतलब फाइनल सेलेक्शन नहीं है।

DSSSB Assistant Teacher Marks 2025

DSSSB Assistant Teacher Marks 2025

इस भर्ती का विज्ञापन 10 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली शिक्षा निदेशालय में 1,044 और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में 125 पदों समेत कुल 1,169 पद भरे जाने हैं। टियर-1 परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में कुल 83,615 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 83,614 उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए गए हैं। एक अभ्यर्थी के अंक न्यायालय के आदेश के चलते रोक दिए गए हैं।

End of Feed