DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: डीआरडीओ ने जारी किया टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें परीक्षा की डेट

DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: डीआरडीओ ने 764 पदों को भरने के लिए होने वाली CEPTAM-11 टियर 1 की डेट जारी कर दी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परिक्षा का आयोजन इसी महीने किया जाएगा। इसकी सही डेट जरूर चेक करें।

DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। DRDO CEPTAM-11 परीक्षा कुल 764 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वह DRDO CEPTAM-11 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी दी जाएगी। आइए अब जानते हैं कब होगी DRDO CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा और कब जारी होगा परीक्षा एडमिट कार्ड।

DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026

डीआरडीओ ने जारी किया टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल

DRDO CEPTAM-11 परीक्षा कब होगी

CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। जिसमें भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

End of Feed