असफलता ही देती है आगे बढ़ने की सीख..., UPSC एस्पिरेंट्स को विकास दिव्यकीर्ति ने बताया सक्सेस मंत्र

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बीच यूपीएससी की कोचिंग देने वाले डॉ विकास दिव्यकीर्ति की वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह यूपीएससी एस्पिरेंट्स को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत करना है।

Dr Vikas Divyakirti Success tips for UPSC Aspirants: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दृष्टि आईएएस के फाउंडर डॉ विकास दिव्यकीर्ति सर सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक है। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज काफी वायरल होते हैं। इन वीडियोज में वह अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए और अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए नजर आते हैं। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वह छात्रों को 'सफलता का मंत्र' बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने आसान भाषा में समझाया है कि सफलता क्या है ? वीडियो में वह बता रहे हैं कि आज के समय में हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग समझ पाते हैं कि सफलता के लिए सही रास्ता क्या है।

Success tips from Dr Vikas Divyakirti: सफल होने का मंत्र

Success tips from Dr Vikas Divyakirti: सफल होने का मंत्र

निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत करना है। उन्होंने कहा कि केवल सपने देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करना भी जरूरी होता है। कई बार लोग असफलता मिलने पर हार मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में असफलता ही हमें आगे बढ़ने की सीख देती है।

End of Feed