DHSE Kerala Plus 1 Result 2026 Declared: केरल प्लस 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम (DHSE Kerala Plus 1 Result 2026) सूचना है। केरल के डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) ने आज यानी 17 जुलाई को केरल प्लस वन का रिजल्ट 2026 जारी कर (Kerala Plus 1 Result 2026) दिया है। जो छात्र क्लास 11 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
DHSE Kerala Plus 1 Result 2026 Declared: यहां देखें केरल प्लस 1 का रिजल्ट
Kerala Plus 1 Result 2026: कब हुई थी परीक्षा
बता दें केरल प्लस वन की परीक्षा 5 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए इस वेबसाइट से अपना परिणाम चे कर सकते हैं।
Kerala Plus 1 Result 2026 Website: इस वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट
- keralaresults.nic.in
- results.kite.kerala.gov.in
Kerala Plus 1 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले results.hse.kerala.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DHSE Kerala Plus 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Kerala Plus 1 Result: पास होने के लिए इतने पर्सेंट जरूरी
केरल प्लस 1 की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के हर विषय में कम से कम 30% अंक या ग्रेड D लाना जरूरी है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होती, उनमें छात्रों को थ्योरी पेपर में 80 में से कम से कम 24 अंक लाने होंगे। वहीं जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे तय फीस के साथ जरूरी एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अपने स्कूल के प्रिंसिपल के जरिए री-वैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। छात्र अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी पाने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
