Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई पहल, फॉरेंसिक विज्ञान के छात्रों को मिलेगी यह विशेष सुविधा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 11, 2024, 01:53 PM IST

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से फॉरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को जांचकर्ताओं के साथ अपराध स्थल का दौरा करने की अनुमति मिलने की संभावना है। डीयू इस बाबत दिल्ली पुलिस से संपर्क करने की योजना बना रहा है।

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक नया कदम लिया है, जिसके तहत डीयू से फॉरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को जांचकर्ताओं के साथ क्राइम स्पॉट का दौरा करने की अनुमति मिलने की संभावना है। डीयू इस बाबत दिल्ली पुलिस से संपर्क करने की योजना बना रहा है। डीयू के मानवविज्ञान विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद के सामने रखा जाएगा। अकादमिक परिषद की बैठक 12 जुलाई को होनी है।

Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई पहल

अपराध स्थलों का कर सकेंगे दौरा

प्रस्ताव में एमएससी (फॉरेंसिक विज्ञान) के अंतिम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में मामूली बदलाव करने का प्रावधान किया गया है, ताकि छात्रों को पुलिस थानों के माध्यम से अपराध स्थलों का दौरा करने का तजुर्बा मिल सके।

End of Feed