DU Merit List: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट du.ac.in पर जारी, 24 अक्टूबर तक जमा करें फीस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 06:20 PM IST

DU Merit List 2022 Out: आज 18 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली सूची आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर आई है। जिन उम्मीदवारों ने डीयू प्रवेश के लिए रजिस्टर कराया था, वे प्रवेश सूची वेबसाइट uod.ac.in पर देख सकते हैं। डाउनलोड करने के स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक यहां दिए गए हैं।

DU First Merit List Released: दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू ने 19 अक्टूबर, 2022 को डीयू प्रवेश के लिए रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in से या कॉमन सीट आवंटन प्रणाली पोर्टल ugadmission.uod.ac.in या admission.uod.ac.in के माध्यम से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डीयू मेरिट लिस्ट बीते दिन 18 अक्टूबर, 2022 को जारी की जानी थी, लेकिन बाद में इसे 19 अक्टूबर, 2022 तक पुनर्निर्धारित किया गया था।

DU First Merit list 2022

डीयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, डीयू के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि डीयू मेरिट सूची की डेट को स्थगित कर दिया गया था। डीयू प्रवेश नीति को चुनौती देने वाली सेंट स्टीफंस कॉलेज की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई डीयू ने तब एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि पहले दौर की घोषणा 19 अक्टूबर, 2022 को जारी की जाएगी।

End of Feed