दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में आधी रात को बवाल, वूमेंस हॉस्‍टल में धरने पर बैठीं छात्राएं, एक्‍सट्रा फीस पर निकला गुस्सा

Delhi University Female Students protest in Women's Hostel Over Extra Fees: डीयू के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन कमरा खाली कराने, अतिरिक्त फीस वसूलने और सुविधाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल परिसर में धरने पर बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Delhi University Female Students protest in Women's Hostel Over Extra Fees: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रावास सुविधाओं और फीस को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। बीती रात डीयू के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन कमरा खाली कराने, अतिरिक्त फीस वसूलने और सुविधाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल परिसर में धरने पर बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भी कई कॉलेजों और हॉस्टलों में फीस वृद्धि और नियमों के खिलाफ छात्र आंदोलन हो चुके हैं। फिलहाल छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं और मामले के जल्द समाधान की मांग कर रही हैं।

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में आधी रात को बवाल

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में आधी रात को बवाल

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि कई छात्राएं दूसरे राज्यों से आती हैं और उनके लिए अचानक हॉस्टल खाली करना आसान नहीं है। कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना पर्याप्त समय दिए उन्हें बाहर जाने के लिए दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि पढ़ाई और इंटर्नशिप के कारण कई छात्राएं गर्मी की छुट्टियों में भी दिल्ली में रहती हैं, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाना गलत है।

End of Feed