DL COL Admission : दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, 17 जून से एडमिशन शुरू

ये कोर्स जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं में उपलब्ध हैं। COL की डायरेक्टर पायल मागो ने कहा कि इस पहल से भाषा की शिक्षा तक पहुंच बढ़ेगी और सीखने वालों को ऐसी स्किल मिलेंगी जो उनके एकेडमिक और करियर के मौकों को बेहतर बना सकती हैं।

DL COL Admission : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) ने आठ विदेशी भाषाओं में एक साल के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं और घोषणा की है कि कई कोर्स के लिए एडमिशन 17 जून से शुरू होंगे। एक बयान के अनुसार, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) के तहत ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC), DU के विभागों के सहयोग से ये भाषा प्रोग्राम चला रहा है।

DL COL Admission

DL COL Admission

इन भाषाओं में उपलब्ध कोर्स

End of Feed