Delhi School New Guidelines: दिल्ली में हीट वेव को लेकर स्कूलों के लिए सख्त निर्देश, 2 मई तक देनी होगी रिपोर्ट

Delhi School New Guidelines: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की तरफ से राजधानी के सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों को 2 मई तक अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी

Delhi School New Guidelines: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की तरफ से राजधानी के सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों को 2 मई तक अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी, जिसमें हीट वेव से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के दौरान बच्चों की सुरक्षा स्कूलों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। हर 45 मिनट से 1 घंटे के बीच ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी, ताकि छात्र नियमित रूप से पानी पी सकें। साथ ही स्कूलों में साफ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।

Delhi School New Guidelines

Delhi School New Guidelines: दिल्ली में हीट वेव को लेकर स्कूलों के लिए सख्त निर्देश

Delhi School New Guidelines: हर स्कूल में होगा नोडल अधिकारी

हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। स्कूल प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी तरह की आउटडोर क्लास, खेलकूद या अन्य गतिविधियां धूप में न कराई जाएं।

End of Feed