Delhi School Holiday: छात्रों की मौज! इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, यहां देखें

Delhi School Holiday:दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार है। ऐसे में स्कूलों में लगातार तीन दिन की छुट्टी है।

Delhi School Holiday: दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मौज है। शिक्षा निदेशालय के एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों 11 सितंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान और बिना सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी कार्यालयों में भी इस दिन छुट्टी रहेगी।

Delhi School Holiday

Delhi School Holiday: इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

दिल्ली के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी

बता दें दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार है। ऐसे में स्कूल लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में 11 सितंबर को सभी कार्यालयों और विद्यालयों (सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित) में अवकाश रहेगा।

End of Feed